फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी सेल्फी: PNB के तीन कर्मचारियों के शव नहर में मिले, रात दो बजे NDRF ने खोज निकाला, एक चंडीगढ़ का

Mon, 01 May 2023 06:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

हादसे में बचे सुरिंदर शर्मा और प्रिंस राज ने बताया है कि रविवार को बैंक में छुट्टी थी। इसी के चलते वह पांचों घूमने निकले थे। अशोक कुमार कार चलाना सीख रहा था। सभी दोस्त यूबीडीसी नहर के किनारे गांव मिर्जापुर से माधोपुर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और सभी गाड़ी समेत नहर में गिर गए।
विज्ञापन
लाल घेरे में जान गंवाने वाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट में यूबीडीसी नहर में एक्सयूवी कार समेत गिरे पंजाब नेशनल बैंक के तीनों कर्मचारियों के शव एनडीआरएफ ने बरामद कर लिए हैं। रविवार पूरी रात चले इस बचाव अभियान में एक युवक का शव रात दो बजे के करीब जबकि अन्य दो के शव सोमवार सुबह नहर से मिले हैं। मृतकों की पहचान माधोपुर निवासी अशोक कुमार, चंडीगढ़ निवासी अजय बाबुल और पठानकोट निवासी विशाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि हादसा रविवार देर शाम सात बजे के बाद का है। कार चलाना सीख रहे माधोपुर के अशोक से कार अनियंत्रित हुई और अपरबारी दोआब कैनाल में समा गई। वहीं, कार सवार राजस्थान के जिला अलवर निवासी सुरिंदर शर्मा और बिहार के वैशाली निवासी प्रिंस राज खुद बाहर निकल आए थे। वहीं एनडीआरएफ ने रात दो बजे के करीब कार को भी नहर से बाहर निकाल लिया था।

विज्ञापन


रात 2 बजे तक चला अभियान, दो किमी दूर मिला शव
14 एनडीआरएफ जसूर के अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली तो रात को वह टीम समेत पहुंचे। रात को दो बजे तक एनडीआरएफ ने बचाव अभियान चलाया। इसमें कार को बाहर निकाला गया तो उसमें से कोई शव नहीं मिला लेकिन कुछ दूरी पर एक युवक का शव बरामद हुआ। इसके बाद सोमवार सुबह पांच बजे फिर से अभियान चलाया गया। इसमें एक युवक का शव कार से 100 मीटर तो दूसरे का दो किमी दूर मिला। अधिकारी का कहना है कि तीनों शवों की पहचान हो चुकी है और सभी शव पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को छुट्टी वाले दिन घूमने निकले थे पांच दोस्त
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे में बचे सुरिंदर शर्मा और प्रिंस राज ने बताया है कि रविवार को बैंक में छुट्टी थी। इसी के चलते वह पांचों घूमने निकले थे। अशोक कुमार कार चलाना सीख रहा था। सभी दोस्त यूबीडीसी नहर के किनारे गांव मिर्जापुर से माधोपुर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और सभी गाड़ी समेत नहर में गिर गए। डीएसपी धारकलां राजिंदर मन्हास ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें