फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: दिव्यांग JBT टीचर, पत्नी व बेटी का एक ही बेड पर मिला शव, अंगीठी की वजह से दम घुटने से मौत की आशंका

Fri, 27 Jan 2023 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

कमरे में अंगीठी की कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से तीनों की मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है। हत्या और आत्महत्या के पहलू को भी पुलिस खंगाल रही है। 
विज्ञापन
भिवानी में घर में मिले तीन शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के महम रोड पर नई बस्ती स्थित एक मकान में शुक्रवार सुबह दिव्यांग जेबीटी शिक्षक का पूरा परिवार एक बेड पर मृत मिला। मृतकों में जेबीटी शिक्षक, उसकी पत्नी और इकलौती बेटी शामिल है। शिक्षक और उसकी पत्नी दोनों दिव्यांग थे।

विज्ञापन


मृतकों के नाक से खून निकल रहा था वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीआईए प्रथम और द्वितीय के अलावा फाॅरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस अंगीठी की कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से मौत का अंदेशा जता रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा होगा।


नई बस्ती के मकान में जेबीटी टीचर जितेंद्र (45) अपने परिवार के साथ रह रहा था। उसके साथ पत्नी सुशीला (42) और इकलौती बेटी हिमानी (16) भी रहते थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे इन तीनों के शव कमरे में एक बेड के ऊपर मिले हैं। मृतकों के शरीर पर कोई चोट या फिर संघर्ष के भी कोई निशान नहीं हैं। कमरे में अंगीठी भी रखी थी। इससे पुलिस अंगीठी की कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने के कारण उनकी मौत की वजह मान रही है। वहीं मृतकों के नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने तीनों के शवों को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस की फाॅरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके की जांच की और तथ्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मृतक के परिजनों से भी इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


शहर के ही एक सरकारी स्कूल में तैनात था जितेंद्र
मृतक जितेंद्र शहर की ग्वार फैक्टरी के समीप स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में बतौर जेबीटी शिक्षक के तौर पर तैनात था। उसकी पत्नी दिव्यांग सुशीला गृहिणी थी, जबकि 16 वर्षीय बेटी हिमानी हालुवासिया विद्या विहार स्कूल में दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। जबकि उसके मकान में दो से तीन परिवार किराये पर भी रह रहे थे, जिन्हें उनकी मौत की जानकारी सुबह आठ बजे लगी, जब दूध वाला दूध देने के लिए पहुंचा।

शिक्षक, उसकी पत्नी सहित बेटी का शव एक ही बेड पर पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई थी। अभी तक मृतकों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं न ही कोई चोरी या फिर प्रॉपर्टी विवाद की बातें सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा होगा। परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। -अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भिवानी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें