कार्यकारी इंजीनियर पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) की ओर से सुंदरचक्क-कीड़ी साइड सड़क को नई बनाने के लिए 173.38 लाख का इस्टीमेट पेश किया गया था। अब इसका सारा खर्च क्रशर कारोबारी उठाएंगे। डीसी ने बताया कि इस बारे में पहले क्रशर मालिकों से बैठक कर सड़क के हालात पर चर्चा की गई थी। क्रशर संचालकों ने उक्त जुर्माने को स्वीकारा और काम शुरू करवा दिया है।
उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पीडब्ल्यूडी की प्रधानगी में कमेटी बनाई गई है। इसमें कार्यकारी इंजीनियर मंडी बोर्ड पठानकोट, कार्यकारी इंजीनियर पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) होंगे। कमेटी निर्माण कार्य पर नजर रखेगी और अगर पठानकोट की हद में कोई और सड़क क्रशर के कारण टूटी है तो उसकी रिपोर्ट भी तीन सदस्यीय कमेटी की ओर से एक माह के भीतर पेश की जाएगी।