फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल की बस पलटी, 15 बच्चे घायल

Tue, 25 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, नारनौल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल में डीएवी स्कूल की बस मंगलवार दोपहर को छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान बाईपास पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए। जिनमें से दो बच्चों को ज्यादा चोटें आईं हैं। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां दो बच्चों को छोड़कर अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को स्कूल बस चालक बच्चों को लेकर निकला था। वह बाईपास पर ही पहुंचा था कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 बच्चों को मामूली चोटें आई। बस चालक भी चोटिल हो गया। बच्चों को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से 13 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि दो बच्चों का इलाज चल रहा है।

शीशा तोड़ निकाला बच्चों को: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस बाईपास पर करीब 200 मीटर ही चली थी कि सामने से एक वाहन ने बस को क्रॉस किया। ऐसे में स्कूल चालक ने बस सड़क से नीचे उतार दी। बस के वजन से सड़क किनारे डाली गई कच्ची मिट्टी दब गई और बस पलट कर नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


बस गिरते ही बच्चों ने अपने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। यह नजारा देख पीछे चल रहे एक ड्राइवर ने अपने ट्रक को रोककर बच्चों को निकालने के लिए दौड़ पड़ा। उसने बस के पीछे का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। शीशा तोड़ने से उसके हाथ में चोट भी लग गई।

कई बार यहां पलट चुके हैं ट्रक: बाइपास पर मिट्टी की भरत सही तरीके से नहीं की गई है। वहीं दूसरी ओर बाईपास काफी ऊंचा है और मिट्टी काफी नीचे है। इसलिए आए दिन बाईपास पर कोई न कोई ट्रक पलट जाता है।
 
विरेंद्र सिंह, प्राचार्य, डीएवी स्कूल ने बताया कि घटना दुखद है, मगर इसमें कोई बच्चा गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सभी बच्चे अब ठीक हैं। भगवान का शुक्र है कि सब ठीक रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें