फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Sat, 19 Apr 2014 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) जल्द मिल सकता है। डीए बढ़ाने से संबंधित फाइल वित्त सचिव सर्वजीत सिंह को भेजी गई है और उम्मीद है कि जल्द ही डीए बढ़ाने के आदेश जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन


कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2014 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलना है। केंद्र सरकार की ओर से फरवरी में लोकसभा चुनाव घोषित होने से पहले सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के लिए दस प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद से ही चंडीगढ़ प्रशासन के 18 हजार से अधिक कर्मचारी महंगाई भत्ते के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।

साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी के भी सैकड़ों कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार हैं। चुनाव आचार संहिता के लागू होने के कारण डीए बढ़ोतरी संबंधी फैसला नहीं हो सका है। लेकिन, हरियाणा सरकार द्वारा चार दिन पहले महंगाई भत्ता 90 से बढ़ाकर 100 फीसदी करने के बाद से चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारी यह मांग कर रहे हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन भी महंगाई भत्ता बढ़ाए। कर्मचारियों का कहना है कि हरियाणा में भी 10 अप्रैल को चुनाव था और चंडीगढ़ में भी। अगर हरियाणा सरकार डीए बढ़ा सकती है तो चंडीगढ़ प्रशासन को भी बढ़ा देना चाहिए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पंजाब सरकार की तर्ज पर अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दिया जाता है। आमतौर पर पंजाब की ओर से महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद ही चंडीगढ़ प्रशासन महंगाई भत्ता बढ़ाता है।

लेकिन, पिछले साल पंजाब सरकार की ओर से महंगाई भत्ता बढ़ाने में की गई देरी के कारण चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने स्तर पर ही महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला ले लिया था।

इससे पहले प्रशासन ने 1 जुलाई से महंगाई भत्ता 90 फीसदी किया था। प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने कहा कि डीए बढ़ोतरी संबंधी फाइल अभी उनके पास नहीं आई है। कर्मचारी मांग कर रहे हैं जिस पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें