फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सड़क हादसे में साइकिल सवार सिटको कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-23 के चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में सेक्टर-38 निवासी मिल्खा सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मिल्खा सिंह सेक्टर-17 में सिटको में कार्यरत थे। वह साइकिल पर सेक्टर 23/24 डिवाइडिंग रोड पर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वहां से निकल रहे राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मिल्खा सिंह को तुरंत जीएमएसएच-16 पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक की जेब से पर्स मिला। इसके आधार पर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें