महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली।
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर साइकिलगिरी ग्रुप ने कुछ अलग अंदाज में जश्न मनाया। ग्रुप ने रविवार सुबह 7 बजे राइड इन फ्लोरल्स 6.0 थीम पर साइकिल राइड का आयोजन किया जिसमें करीब 400 महिलाओं ने भाग लिया। सेक्टर 42 के बेकॉन्स होटल से 20 किलोमीटर साइकिल राइड की शुरुआत हुई और सेक्टर 35, 1, 9, 10 होते हुए वापस 42 में आकर समाप्त हुई।
राइड के अलावा फ्लोरल्स थीम के आधार पर महिलाएं फूलों के ताज के साथ फुलों, गुब्बारों से सजी साइकिल पर राइड करती नजर आईं। अपने व्यक्तित्व का जश्न मनाती महिलाओं ने साइकिल सजावट में भी हिस्सा लिया और मिलकर नृत्य किया। कार्यक्रम में हर आयु वर्ग की महिलाओं ने मिलकर वुमनहुड के साथ स्वस्थ और फिट रहने का संदेश दिया।