फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: महिला दिवस के उपलक्ष्य पर लिया स्वस्थ जीवन का प्रण, 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में दौड़ीं महिलाएं

Sun, 05 Mar 2023 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

कार्यक्रम भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के समर्थन में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में व्यायाम और खेलों को शामिल करके स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सुबह साढ़े पांच बजे हाफ मैराथन में दौड़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सारंगपुर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय ने रविवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया। स्वस्थ और सशक्त जीवन का प्रण लेते हुए महिलाओं ने 21 किलोमीटर मैराथन में हिस्सा लिया। साथ ही बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी मैराथन में हिस्सा लिया। चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के समर्थन में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में व्यायाम और खेलों को शामिल करके स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। प्रतिभागियों का जोश सुबह साढ़े पांच बजे विश्वविद्यालय के कैंपस से दौड़ शुरू होने से लेकर सुखना लेक पर भागने से लेकर वापस कैंपस पहुंचने तक बरकरार रहा। सभी के चेहरों पर मैराथन सफलतापूर्वक समाप्त करने की खुशी दिखी। दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग में विजेता रहे प्रतिभागियों को सलाहकार धर्मपाल द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें