फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में साइकिल प्रोजेक्ट शुरू, 10 रुपये घंटे लगेगा शुल्क, जानें- कैसे सुविधा का उठाए लाभ

Thu, 10 Dec 2020 03:30 PM IST
निवेदिता शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में साइकिल प्रोजेक्ट की शुरुआत करते प्रशासक वीपी सिंह बदनौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल में अब स्मार्ट साइकिल युग की शुरुआत हो गई है। लोग ज्यादा से ज्यादा साइकिल का प्रयोग करें इसलिए स्मार्ट सिटी ने ‘साइकिल फार चेंज’ प्रोजेक्ट के तहत शहर में गुरुवार को 225 साइकिलें चलानी शुरू कर दीं। इसके लिए 25 डॉकिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर व अन्य अधिकारियों ने रॉक गार्डन से राजभवन तक साइकिल चलाकर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इसलिए आज से गाड़ी छोड़िए.. साइकिल चलाइए। इससे पर्यावरण सुरक्षा के साथ आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। 


विज्ञापन


 

लोगों को सुविधा देने के उद्देश्य से इस प्रोजेक्ट में काफी सावधानी बरती गई है। इस योजना के तहत सदस्यता लेने वाले लोगों से पांच रुपये में आधा घंटा और सदस्यता नहीं लेने वालों को 10 रुपये प्रति आधा घंटे के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा। सदस्यता के लिए हर साल 500 रुपये देने होंगे। हालांकि अभी सदस्यता शुरू नहीं हुई है। इसके लिए एप पर काम किया जा रहा है।


पहले फेज में 150 ई-साइकिल व 75 पैडल वाली चलाई जा रही हैं। इस दौरान प्रशासक ने लोगों से अपील की है कि गाड़ियों का कम से कम उपयोग कर साइकिल का ही उपयोग करें ताकि पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके।


रॉक गार्डन से राजभवन तक साइक्लिंग करने में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा, डीसी मंदीप सिंह बराड़, निगम कमिश्नर केके यादव सहित कई अधिकारी शामिल हुए। उद्घाटन के दौरान मेयर राजबाला मलिक भी मौजूद रहीं। 

ऐसे कर सकते हैं इस सुविधा का उपयोग 

इस सुविधा के लाभ के लिए प्ले स्टोर में स्मार्ट बाइक एप डाउनलोड करना होगा। उसे अपने आधार कार्ड से लिंक करना होगा। फिर उसे सीधा बैंक अकाउंट से जोड़ सकते हैं। अगर बैंक अकाउंट से नहीं जोड़ना है तो अपने बैलेट को रिचार्ज कर सकते हैं।

यहीं से सदस्यता लेने के लिए 500 रुपये और अपनी ट्रिप के रुपये कटवा सकते हैं। हालांकि अभी एप से सदस्यता नहीं दी जा रही है। इसके लिए जल्द विकल्प जोड़कर सदस्यता देने की प्रक्रिया शुरू होगी।



याद रखें... डॉकिंग स्टेशन में जाकर ही साइकिल होंगी लॉक
सभी साइकिलों में जियो फेंसिंग की गई है। जब किसी डॉकिंग स्टेशन से साइकिल उठाएंगे तो एप से उस साइकिल का नंबर डालकर ताला खोलना होगा। इसके बाद जहां तक जाना है, उसके आसपास कौन सा डॉकिंग स्टेशन है, यह भी एप बताएगा। उस डॉकिंग स्टेशन के अंदर साइकिल रखकर एप से ताला लगाने पर ही वह यात्रा समाप्त होगी। ऐसा न करने पर खाते से पैसे कटते रहेंगे। वहीं, डॉकिंग स्टेशन के बाहर साइकिल का ताला नहीं लगेगा।

जीपीएस सिस्टम से जुड़ी हैं साइकिलें 

साइकिलों में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। सर्वर के रेंज से बाहर गया तो तत्काल कंट्रोल रूम और डॉकिंग स्टेशन पर संकेत मिलने लगेगा जिससे व्यक्ति को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। वहीं सदस्यता नहीं लेने वाले व्यक्ति सीधे अपने अकाउंट से भी भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए डॉकिंग स्टेशन पर लगे कोड स्कैन कर स्मार्ट बाइक मोबिलिटी एप डाउनलोड किया जा सकेगा। एप में अपनी जानकारी भरने के बाद साइकिल का लॉक खुल जाएगा।



पहले दिन 800 लोगों ने डाउनलोड किया एप, 120 लोगों ने चलाई साइकिल 
पहले ही दिन साइकिल के प्रति लोगों का रुझान बेहतर मिला। शहर में 800 लोगों ने साइकिल चलाने के लिए एप डाउनलोड किया। वहीं 120 लोगों साइकिल भी चलाकर देखी। अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन के रुझान के बाद लग रहा है इस प्रोजेक्ट में लोग काफी रुचि लेंगे।
विज्ञापन

यहां बने हैं डॉकिंग स्टेशन 

  • सेक्टर 1 : रॉक गार्डन
  • सेक्टर 12 : पीजीआई
  • सेक्टर 17 : आईएसबीटी, नीलम सिनेमा
  • सेक्टर 34 : गुरुद्वारे के पास
  • सेक्टर 35 : बाजार के पास
  • सेक्टर 43 : आईएसबीटी
  • सेक्टर 22 : अरोमा के पास
  • सेक्टर 16 : शांतिकुंज पार्किंग 
  • सेक्टर-1 : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के प्रवेश द्वार के पास और पंजाब सिविल सचिवालय पैंट्री के पास।
  • सेक्टर 17 : नगर निगम दफ्तर के पास, आहूजा के पास, एचडीएफसी बैंक के पास, टीडीआई मॉल के पास, जिमखाना के पास, आरबीआई के सामने।
  • सेक्टर 22 : रिक्शा स्टैंड व बस क्यू शेल्टर के पास, होटल पिकाडली के पास, एससीओ नंबर 2422 के पास, सरकारी जानवरों के अस्पताल के पास।
  • सेक्टर 35 : बंग भवन के पास और लॉर्ड ऑफ पार्टीज के पास।
  • सेक्टर 43 : होटल अमारा के पास।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें