चंडीगढ़। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। चंडीगढ़ प्रशासन 22 सितंबर से तीन दिवसीय 12वां चंडीगढ़ आर्ट्स एंड हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम टैगोर थिएटर में आयोजित किया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन का सांस्कृतिक विभाग संगीत नाटक अकादमी, ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी और टैगोर थिएटर सोसाइटी के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को कर रहे हैं। इस फेस्टिवल में दर्शकों के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा।
सांस्कृतिक विभाग की ओर से 22 सितंबर को लोकनृत्य और संगीत की सांस्कृतिक प्रस्तुति और कला वर्कशॉप, 23 सितंबर को ट्राइसिटी कवि सम्मेलन, कला वर्कशॉप और प्रदर्शनी, 24 सितंबर को नाटक ‘शहीद उधम सिंह’ और इसी दिन सेक्टर-10 स्थित गर्वनमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में शाम साढ़े पांच बजे सिंपलीसिटी इज द अलटीमेट फॉम ऑफ ब्यूटी पर ऑडियो-विजुअल सेशन का आयोजन किया जाएगा।