सीटीयू की नई बसों का संचालन एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इसके लिए सीटीयू ने नॉन एसी की 50 बसें खरीदी हैं। ये बसें इंडस्ट्रियल एरिया स्थित डिपो नंबर दो में खड़ी हैं। इसके लिए स्टाफ की भर्ती भी की जाएगी। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की ओर से स्टाफ की कमी के चलते ये बसें नहीं खरीदी गईं थीं।
विज्ञापन
नॉन एसी बसें अप्रैल से सभी व्यस्त रूटों पर चलाने का प्लान है। सीटीयू डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि सीटीयू की बसें एक अप्रैल से चलाई जाएंगी। इससे पहले स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से इसी महीने परमिट ले लिया जायेगा।