फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले फर्जी आईडी पर लोन लेकर खरीदते थे गाड़ियां, दो युवक काबू

Thu, 05 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़/लांडरां
विज्ञापन
बरामद कारों साथ खड़े पुलिस अधिकारी और मुलाजिम
विज्ञापन
पुलिस ने जाली बिलों के आधार पर नई गाड़ियाें की रजिट्रेशन कराकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब एक करोड़ की महंगी कारें और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। डीएसपी राजपुरा कृष्ण कुमार पैंथे और एसएचओ बनूड़ शमिदर सिंह ने बुधवार दोपहर बाद प्रेस कांफ्रेंस में इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसआई हरिंदर सिंह की अगुवाई में बनूड़ बैरियर पर नाके के दौरान स्कोडा और डिजायर कार सवार दविंदर सिंह निवासी गोराइया होशियारपुर और सुशील कुमार निवासी कूकानेटा होशियारपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों युवक अपने जाली वोटर कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तैयार करके लोन पर महंगी कारें खरीदते थे। जिनके लोन के बिना बिल तैयार करके विभिन्न स्थानों से रजिस्ट्रेशन तैयार करवाकर गाड़ियां मार्केट में बेचते थे।

आरोपियों ने ज्यादातर गाड़ियां मोहाली और पटियाला डीटीओ कार्य से रजिस्ट्रेशन करवाई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों युवक कॉलेज में साथ ही पढ़ते थे फिर एक बीमा कंपनी में काम भी साथ में ही करते थे। वहां से इस काम को युवकों ने शुरू किया। उन्होंने बताया कि दविंदर कुमार ने अपना जाली आईडी प्रूफ करण वशिष्ठ पुत्र मदन वशिष्ठ निवासी मकान नंबर 15 न्यू प्रोफेसर कॉलोनी पटियाला और सुशील कुमार ने सुशील ठाकुर पुत्र महिंदर ठाकुर मकान नंबर 21 न्यू प्रोफेसर कॉलोनी पटियाला के नाम बनवा रखे थे।
विज्ञापन


इस आधार पर आरोपियों ने कई बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से लोन कराते थे। इसके बाद बिना लोन चुकाए गाड़ियों के बिल तैयार करके आरसी तैयार करवाते थे। इसके बाद आरोपी गाड़ियों को बेच देते थे। उन्होंने बताया कि गाड़ियों की पहचान गुप्त रखने के लिए आरोपी युवक अधिकारिक एजेंसी से सर्विस नहीं कराते थे। साथ ही बेचने वाले को संबंधित एजेंसी से सर्विस कराने से भी मना करते थे।

दोनों युवकों से स्कोडा, आई-20, स्विफ्ट डिजायर, ईटियोज, इको स्पोर्ट, फोर्ड फिगो, सेवरले सेल समेत 10 लग्जरी गाड़ियां और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से और गाड़ियां मिलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें