फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार का विवाद: युवक ने ताऊ और दादा की गोली मार की हत्या, दादी अस्पताल में भर्ती, पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

Sat, 02 Jul 2022 06:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब)

सार

डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहां और किससे लाया था।
विज्ञापन
जरनैल सिंह और मिट्ठू सिंह व नसीब कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव बाम में एक युवक ने दीवार के विवाद में अपने ताऊ व दादा-दादी को गोली मार दी। इससे ताऊ व दादा की मौत हो गई। जबकि दादी घायल हो गईं। बताते हैं कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद ही मलोट पुलिस के पास आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव बाम निवासी युवक हरदीप सिंह का अपने दादा जरनैल सिंह (80) पुत्र लाल सिंह और ताऊ मिट्ठू सिंह (65) पुत्र ठाना सिंह के साथ घर में दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन


इस विवाद के कारण दो दिन पहले गांव में पंचायत भी हुई। शनिवार को घर में दीवार बनाने का कार्य चल रहा था। मगर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब मिस्त्री दीवार बना रहा था, उस समय हरदीप सिंह वहां पर आ गया। बताया जाता है कि हरदीप चाहता था कि घर में जो दीवार बन रही है उसमें उसे ज्यादा जमीन मिले। इसलिए वह जरनैल सिंह और मिट्ठू सिंह को दीवार को थोड़ा आगे बढ़ाने को कह रहा था। इस पर उनमें बहसबाजी शुरू हो गई। 

इसके बाद हरदीप सिंह ने तैश में आकर पिस्तौल से फायर कर दिया है। इस दौरान जरनैल सिंह की पत्नी नसीब कौर बीचबचाव करने आईं तो उसे भी गोली लग गई। इस घटनाक्रम में जरनैल सिंह व मिट्ठू सिंह की मौत हो गई। जबकि घायल हालत में नसीब कौर को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। 
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी मलोट जसपाल सिंह और थाना सदर प्रभारी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि मृतक जरनैल सिंह के पुत्र हर भगवान सिंह और पुत्री जश्न के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहां और किससे लाया था। बता दें कि मृतक ताऊ मिट्ठू सिंह अपाहिज थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें