फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: हाथों की मेहंदी नहीं छूटी... मगर उजड़ गया सुहाग, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे की मौत

Fri, 15 Dec 2023 04:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

बेटे की शादी की खुशियां से पूरे घर में जश्न का माहौल था। घर से अभी टेंट भी नहीं हटा था। मगर हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो चारों तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिवारवालों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक संदीप की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के पल किसी के भी जीवन के सबसे खुशनुमा पलों में से एक होते हैं। शादी के पहले और बाद में लोगों के बहुत से अरमान होते हैं। मगर कई बार कुछ ऐसा होता है, जो जिदंगी भर का गम दे जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है पंजाब के मुक्तसर में। यहां दुल्हन के हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही उसका सुहाग उजड़ गया। दो दिन पहले जिस घर में शादी की खुशी थी...अब उस घर में मातम पसरा है। सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


बठिंडा जिले के भीसीआना के पास सड़क हादसे में मुक्तसर के गांव कोटभाई के एक युवक की मौत हो गई। युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसे की खबर जैसे ही घर पहुंची तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। गांव भर में शोक की लहर है। मृतक युवक अपनी शेरवानी लौटाने बठिंडा गया था। गांव वापस आते वक्त यह हादसा हुआ। 

राजस्व विभाग में पटवारी था युवक

जान गंवाने वाला युवक राजस्व विभाग में पटवारी था। मृतक की पहचान गांव कोटभाई निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। संदीप की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। शादी में संदीप ने बठिंडा से किराये पर शेरवानी ली थी। वह उसे लौटाने गया था। मगर गांव लौटाते वक्त भिसीआना के पास तेज रफ्तार ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी। हादसे में उसकी जान चली गई। हादसा गुरुवार देर रात का है। संदीप सिंह के पिता की 2021 में मौत हो चुकी है। पिता की जगह पर ही उसे पटवारी की नौकरी मिली थी।

अभी घर से नहीं हटा टेंट

बेटे की शादी की खुशियां से पूरे घर में जश्न का माहौल था। घर से अभी टेंट भी नहीं हटा था। मगर हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो चारों तरफ शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिवारवालों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे की पूरे इलाके में खूब चर्चा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें