फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangrur News: अस्पताल के बाथरूम में मिला नौजवान का शव, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, धरने पर बैठे परिजन

Thu, 28 Sep 2023 08:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

धरने पर बैठे मृतक नौजवान के करीबी रिश्तेदार नराता राम ने बताया कि डिंपल शर्मा निवासी गांव ढडरिया पिछले करीब एक साल से अस्पताल में कार्यरत था। गुरुवार सुबह छह बजे डिंपल के मामा का फोन आया कि डिंपल अस्पताल के बाथरूम में गिरा मिला है। जब अस्पताल पहुंचे तो डिंपल का शव एंबुलेंस में था। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर धरना देते परिजन व किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर में धूरी रोड पर स्थित निजी अस्पताल में काम करने वाले नौजवान का शव बाथरूम से मिला। गुस्साए परिजनों ने किरती किसान यूनियन के साथ मिलकर अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया। डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया। करीब तीन घंटे मुख्य मार्ग बंद होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि, परिजनों के आरोपों को अस्पताल के डॉक्टर ने बेबुनियाद बताया।

विज्ञापन


धरने पर बैठे मृतक नौजवान के करीबी रिश्तेदार नराता राम ने बताया कि डिंपल शर्मा निवासी गांव ढडरिया पिछले करीब एक साल से अस्पताल में कार्यरत था। गुरुवार सुबह छह बजे डिंपल के मामा का फोन आया कि डिंपल अस्पताल के बाथरूम में गिरा मिला है। जब अस्पताल पहुंचे तो डिंपल का शव एंबुलेंस में था। 

उन्होंने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि अगर समय पर फोन कर देता तो डिंपल को बचाया जा सकता था। किरती किसान यूनियन के सदस्य तेजिंदर सिंह व शमशेर सिंह ने डिंपल की मौत के जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की अपील की।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, अस्पताल के मालिक डॉ. शिव कुमार जिंदल ने बताया कि डिंपल के परिजनों के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि जानकारी होते ही फौरन अस्पताल पहुंचा और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर नौजवान को बाहर निकाला। उन्होंने खुद नौजवान को प्राथमिक उपचार दिया। थाना सिटी-1 के प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि नौजवान की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें