फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में खौफनाक वारदात: गोली मारकर पहले मंगेतर की ली जान फिर युवक ने खुद को उड़ाया, देसी कट्टा बरामद

Fri, 22 Apr 2022 09:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

समराला थाने के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है। मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना के गांव कोटला भड़ी में अपनी मंगेतर को गोली मारने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना गांव कोटला भड़ी में स्थित एक ईंट भट्ठे की है। मृतक मनीषा के माता-पिता ने बताया कि वह भट्ठे पर ईंट उठाने का काम करते हैं। शुक्रवार की दोपहर उनकी बेटी मनीषा का मंगेतर सनी उससे मिलने आया था। 

विज्ञापन


सनी कुमार परिवार की मौजूदगी में ही मनीषा से बात कर रहा था। मनीषा के पिता ने बताया कि वह कुछ सामान लेने बाहर चले गए। जैसे ही वह बाहर गए तो मंगेतर सनी ने मनीषा की मां से कहा कि थोड़ी देर के लिए बाहर चली जाएं। हम दोनों को एक-दूसरे से बात करनी हैं। मनीषा की मां ने बताया कि जब वह बाहर आई तो कुछ ही देर में गोली चलने की आवाज आई। 

गोली की आवाज सुनकर वह अंदर गई तो देखा कि उसकी बेटी मनीषा खून से लथपथ पड़ी है। उसे देखकर वह बाहर आई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने जैसे ही उसकी चीख सुनी तो सभी ने मिलकर सनी कुमार को पकड़ने की कोशिश की। सनी कुमार ने उनको भी जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


इस बीच सनी भागने लगा और कुछ दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना की सूचना भट्ठा के मुंशी ने समराला थाने को दी। मौके पर थाना के एसएचओ सुरजीत सिंह पहुंचे। उन्होंने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल समराला में रखवाया। मृतक सनी कुमार के माता-पिता को खबर भेजी गई। समराला थाने के एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है। मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें