फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद मिलने बुलाया, पेड़ पर बांध अश्लील वीडियो बनाया, पीड़ित बोला- पत्नी का हाथ

Thu, 12 Oct 2023 10:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

गांव राजगढ़ के रहने वाले इंद्रजीत ने इस सबके पीछे अपनी पत्नी और उसके साथियों की हरकत बताया है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती के बाद जब युवक उससे मिलने गया तो वहां उसे बंधक बनाकर लूट लिया गया। आरोपी उसे अपने साथ अगवा कर ले गए और उससे लूटपाट कर पेड़ से बांध दिया। आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गए। गांव राजगढ़ के रहने वाले इंद्रजीत ने इस सबके पीछे अपनी पत्नी और उसके साथियों की हरकत बताया है।

विज्ञापन


उसने तुरंत इसकी जानकारी थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इंद्रजीत सिंह की शिकायत पर उसकी पत्नी गांव गणघेष निवासी मनप्रीत कौर, गांव भुट्टा निवासी हरसिमरन सिंह मंड, तरनी मंड, दोराहा के अजतोद निवासी अरविंद सिंह, घलौटा निवासी ज्योत पंधेर, गांव लापरां निवासी गैरी, राजगढ़ निवासी हेम, कोमल पंधेर, मंगी और आठ नौ अज्ञात के खिलाफ अपहरण व मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इंद्रजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी पिछले साल ही मनप्रीत कौर के साथ हुई थी। शादी के करीब नौ महीने बाद ही उसकी पत्नी आरोपी मनप्रीत कौर के अरविंद सिंह उर्फ गनी के साथ रिलेशन बन गए। उसकी पत्नी मनप्रीत कौर उसे छोड़ आरोपी गनी के साथ रहने लगी। करीब एक सप्ताह पहले उसकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कोमल पंधेर के साथ दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन


कोमल ने उसे इंस्टाग्राम पर ही फोन कर मिलने गांव बुलारा बुलाया। वह अपनी कार में गया था और वहां कोमल के साथ मुलाकात हुई। इसी दौरान आरोपी उसे काबू कर सफेद रंग की कार में अगवा कर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने रास्ते में उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और जेब में से करीब 15 हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपियों ने उसका फोन और अन्य सामान लूट कर उसे निवस्त्र कर पेड़ के साथ बांध दिया। इसके बाद आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाई और इंद्रजीत सिंह के साथ मारपीट की। 

राहगीरों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। इंद्रजीत ने बताया कि यह सारा कारनामा उसकी पत्नी मनप्रीत कौर और अरविंद का है। आरोपी उस पर दबाव बनाने में जुटे हैं कि मनप्रीत कौर और उसमें तलाक हो जाएं ताकि वह दोनों एक साथ रह सके। मामले में जांच अधिकारी एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें