फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर संग गलत काम किए सारे, शादी से मुकरा तो दिखाए कैसे तारे, देखिए

Fri, 11 Nov 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
पीड़िता
विज्ञापन
मोहाली में लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में एक युवक पर शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। 
विज्ञापन


दरअसल युवक, युवती को मंगेतर बताकर किराए के कमरे में साथ रह रहा था।कुछ समय बाद जब लड़की ने शादी करने की बात कही तो वह भड़क गया और युवती को जान से मारने की कोशिश की। शादी न करने पर युवती ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। 

ऐसे में आरोपी और उसके परिजन युवती पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने युवती पर सरेआम जानलेवा हमला भी कुया। जब युवती पुलिस भर्ती की परिक्षा देकर लौट रही थी तो रास्ते में ही आरोपी रमनप्रीत और उसके परिजनों ने उस पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलती गाड़ी पर रॉड स किया हमला

पु‌लिस - फोटो : file photo
पीड़िता की एक्टिवा का पीछा करते हुए आरोपी के माता-पिता और दोस्तों ने उसके सिर पर रॉड मारी। इस पर लड़की बुरी तरह बेहोश होकर गिर गई।

इसके बाद युवती को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां वह कई दिनों तक भर्ती रही। होश में आने पर उसने अपने भाई को फोन कर बुलाया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। सिर में चोट केचलते युवती को कम दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक युवती और उसके भाई का बचपन आनाथालय में बीता है। उन्हें यह भी नहीं पता कि उनके मां-बाप कौन हैं। युवती ने आश्रम से ही पढ़ाई की और अब चंडीगढ़ में नौकरी कर रही है। जबकि उसका भाई अभी पढ़ाई कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें