माडर्न कांप्लेक्स के गेट के साथ गोविंदपुरा के कम्यूनिटी सेंटर की दीवार के साथ शुक्रवार शाम को एक युवक का चाकू गोदकर कत्ल कर दिया गया। मरने वाले की पहचान हितेश कुमार (27) के रूप में हुई है। जोकि मोटर मार्केट मनीमाजरा में रेडीरेटर ठीक करने वाला मैकेनिक था। जोकि अपने दुकान के मालिक अशोक कुमार डैनी के ठाकुर द्वारा मोहल्ले के मकान नंबर 776 के एक कमरे में रहता था।
घटना पौने 6 बजे की है। जब दीवार के साथ लगी एक नाई की दुकान के बिल्कूल सामने दो युवकों की लड़ाई शुरू हुई। इसमें दूसरे युवक ने चाकू निकाल कर हितेश के मारने शुरू कर दिया। चश्मदीद नाई की दुकान करने वाले शेरू खान ने पुलिस को बताया कि दो युवक आपस में अचानक खड़े खडे़ झगड़ने लगे थे। इतने में एक ने चाकू निकाल कर हितेश के गोदने शुरू कर दिए।
चाकू खोदने वाले की पहचान लोगों ने मौली जागरां के रहने आफताब काका उर्फ छोटे (33) के रूप में बताई। जोकि पहले गोविंदपुरा में रहता था। जोकि पहले कपड़े का अब शोफे आदि बनाने का काम करता था। चाकू मारने के बाद आफताब मौके से भाग गया। जबकि हितेश की हालात को देखते हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस हितेश को उठाकर पीजीआई ले गई। लेकिन डाक्टरों ने कुछ ही देरी बाद उसको मृतक घोषित कर दिया।
वहीं मौके पर मौजूद शेरू खान और सुशील जैन का कहना कि इतने चाकू लगने के बाद हितेश की हालात मौके पर ही नाजुक हो गई थी। उसके बचना मुश्किल लगा रहा था, क्योंकि मौके पर उसका बहुत खून बह गया था, जोकि सड़क पर बिखरा दिखाई दे रहा था।