फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली खाते-खाते युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा, इस हालत में पड़ा मिला

Tue, 27 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
रोडवेज बस से गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक बस में खिड़की के पास खड़ा होकर मूंगफली खा रहा था लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने नहीं सोचा था। मामला पंचकूला का है, जहां मोरनी टी प्वाइंट के पास हरियाणा रोडवेज की बस से एक युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। युवक के नीचे गिरते ही बस में सवार लोगों ने शोर मचा दिया और बस चालक ने बस मौके पर रोक ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बस पंचकूला से नारायणगढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही बस मोरनी टी प्वाइंट पर ऊंचाई के पास पहुंची, तो बस में सवार एक युवक खिड़की के पास से नीचे गिर गया। बस गिरते ही वह बेहोश हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने युवक को सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया।

बस में सवार एक व्यक्ति कर्मवीर ने बताया कि बस काफी स्पीड में थी और युवक खिड़की के पास खड़ा होकर मूंगफली खा रहा था। अचानक बस में झटका लगा और युवक उछल कर नीचे जा गिरा। युवक के गिरते ही बस में सवार लोगों ने ड्राइवर को बस रोकने के लिए कहा। इसके बाद लोगों ने देखा कि युवक नीचे बेहोश पड़ा था और उसके शरीर में काफी चोटें लगीं थी। लोगों ने चंडीमंदिर पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद युवक को पीसीआर से पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बस ड्राइवर एवं अन्य सवारियों से मामले की पूछताछ की। खबर लिखे जाने तक युवक का नाम का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें