फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना लेक में तैरता मिला युवक का शव

Tue, 06 Jan 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखना लेक में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव सुखना में बोट के पास मिला। शव का सिर्फ चेहरा दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह एक सुरक्षाकर्मी की नजर पड़ने के बाद लेक चौकी को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नयागांव निवासी संजीव (28) के रूप में हुई। वह शादी के बाद से कई महीने से मनीमाजरा में रह रहा था।

कुछ दिन से वह अपने पिता के साथ नयागांव में रहने चला गया था। यह युवक एक हफ्ते से घर से लापता था। वह काफी दिन से बेरोजगारी की वजह से परेशान था।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 भेज दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि लेक में शव कैसे आया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें