फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRI प्रेमिका के घर कर डाली खौफनाक वारदात

Mon, 13 Apr 2015 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सप्ताहभर पहले ही विदेश से लौटी एनआरआई प्रेमिका के घर युवक लाइसेंसी बंदुक लेकर गया और खुद को गोली मार ली। घटना पंजाब के मोगा थाना बाघापुराना के गांव गंजी गुलाब सिंह वाला में कस्बा कोट ईसेखां का है।
विज्ञापन


युवक ने अपने भाई की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में कहा गया है कि उसका गांव की लड़की से प्रेम था और उसके माता पिता विवाह के लिए राजी नहीं हो रहे जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

थाना बाघापुराना के इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से मिले खुदकुशी नोट के मुताबिक हवलदार निर्मल सिंह के बयानों पर लड़की और उसके एनआरआई माता-पिता के अलावा उसकी दो बहनों और जीजा खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

आइलेट्स कोर्स के दौरान बने थे प्रेम संबंध

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक तफ्तीश में पता लगा कि दो साल पहले हरि शर्मा पुत्र बलवीर चंद शर्मा निवासी कोट ईसेखां और गांव गंजी गुलाब सिंह वाला की लड़की मोगा में आइलेट्स कोर्स कर रहे थे।

इसी दौरान दोनों के प्रेम संबंध बन गए। बाद में लड़की विदेश चली गई और तकरीबन एक माह पहले अपने माता-पिता के साथ कनाडा से लौटी थी उसके मां बाप ने उसका रिश्ता दूसरी जगह कर दिया। जब इसकी जानकारी हरि शर्मा को मिली तो और वह अपने भाई की लाइसेंसी बंदूक लेकर रविवार दोपहर गुलाब सिंह वाला पहुंच गया और वहां गोली मार कर जान दे दी।

पुलिस ने मृतक की जेब से मिले खुदकुशी नोट के आधार पर लड़की और उसके पारिवारिक सदस्यों की तरफ से विवाह से मुकरने की बात कही है। पुलिस ने बदूंक और खुदकुशी नोट को सील कर कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें