फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: चोरी का आरोप लगा युवक को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, मांगने लगे माचिस फिर...

Sun, 17 Sep 2023 04:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

सूत्रों के मुताबिक जब युवक ने एक घर में चोरी करने की कोशिश की तो उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर उसकी पिटाई की। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। पिटाई के बाद पीड़ित युवक को वहां से भगा दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में चोरी का आरोप लगाकर एक युवक के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। वारदात का वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक के प्राइवेट पार्ट में पहले पेट्रोल डाला जाता है और उसके बाद आग जलाने के लिए माचिस ढूंढने को कहा जाता है लेकिन वहां मौजूद लोगों ने आग नहीं लगाई। मामला मकसूदां थाने के अंतर्गत शेखू रोड पर स्थित भूत कॉलोनी का है। 

विज्ञापन


युवक को पास के ही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले जाकर पीटा गया। लोग उससे कह रहे थे कि वह अब तो चोरी नहीं करेगा। जिस युवक की पिटाई हुई है वह भी कह रहा है कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा। सूत्रों के मुताबिक जब युवक ने एक घर में चोरी करने की कोशिश की तो उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर उसकी पिटाई की। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। पिटाई के बाद पीड़ित युवक को वहां से भगा दिया गया। मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें