फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहरः गेहूं चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांध कर पीटने का वीडियो वायरल, दर्ज हुआ मामला

Mon, 14 Oct 2019 04:41 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
युवक को खंभे से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक को कुछ लोगों ने गेहूं चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। मामले में केस दर्ज हो गया है, वहीं घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मामला पंजाब के अबोहर के सीतो गुन्नों गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही थाना बहाववाला पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में सीतो गुन्नों निवासी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपने घर आया तो उसने देखा कि मुक्तसर के गांव खेमा खेड़ा निवासी बूटा सिंह उसके घर से गेहूं का गट्टा चुराकर ले जा रहा था। पुलिस ने बूटा सिंह के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी ओर बूटा सिंह ने बताया कि वह नरमा चुगने के लिए अपने परिवार सहित गांव बिश्रपुरा निवासी निर्मल सिंह के घर आए थे। उसके घर के साथ ही सीतो गुन्नो निवासी विनोद कुमार की ढाणी है। गत दिनों जब वह उसके घर पानी पीने के लिए गया तो विनोद कुमार, चिमन लाल और 10-12 अज्ञात लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की और उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें