फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगरः BDPO ऑफिस की क्लर्क की रेप करने के बाद हत्या, मुंह में ठूंसा था तौलिया

Tue, 06 Feb 2018 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
यमुनानगर में क्लर्क की रेप के बाद हत्या
विज्ञापन
बीडीपीओ ऑफिस की क्लर्क को बंधक बनाकर रेप किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बेड पर ऐसे हाल में शव मिला, देखकर हैरान रह गई पुलिस। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। शहर की एक कॉलोनी में रविवार रात एक महिला को उसी के घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और लूटपाट के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


57 वर्षीय महिला जिले के एक बीडीपीओ कार्यालय में क्लर्क थी और एक साल बाद रिटायर्ड होने वाली थी। पति से अनबन के बाद महिला करीब 25 वर्षों से अलग रह रही थी। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, महिला रोजाना सुबह नौ बजे कार्यालय जाती थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पड़ोसियों ने महिला के घर का गेट आधा खुला देखा, लेकिन महिला दिखाई नहीं दी तो वह घर पहुंच गए।

पड़ोसियों ने देखा कि महिला का शव उसके कमरे में बेड पर दीवार की तरफ दाहिनी करवट लिए हुए अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। महिला के मुंह में तौलिया ठूंसा हुआ था और पैर सलवार से बंधे हुए थे। महिला के गले से सोने की चेन और कानों से बालियां गायब थीं। घर की अलमारी और फ्रिज खुला पड़ा था। अन्य सामान कमरे में बिखरा था। फ्रिज में रखा दूध का पतीला बाहर पड़ा था। अलमारी का लॉकर खाली था। आशंका जताई जा रही है कि उसमें रखा सामान चुरा लिया गया है।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि अलमारी में नकदी और गहने थे। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जगाधरी एडिशनल थाना प्रभारी राकेश कुमार, सीआईए टू इंचार्ज संदीप कुमार फोरेंसिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने महिला और घर के अन्य स्थानों से फिंगर पि्रंट जुटाए। जांच में महिला का मोबाइल गायब मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

महिला के चेहरे पर नाखून के खरोचों के निशान

यमुनानगर में क्लर्क की रेप के बाद हत्या
महिला के चेहरे पर नाखूनों की खरोचों के निशान थे। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने महिला के मुंह पर तौलिया ठूंस कर तकिये या अन्य कपड़े से मुंह दबाकर हत्या की। बेड पर बिखरे कपड़ों को देखकर लगता है कि महिला ने आरोपियों का काफी देर तक मुकाबला किया था। इस दौरान महिला ने अपने नाखूनों से आरोपी को नोंचा भी होगा। इसलिए पुलिस ने जांच के लिए महिला के नाखून रखे हैं।

दो घंटे तक पोस्टमार्टम
पुलिस ने डॉक्टरों के एक पैनल से महिला का पोस्टमार्टम करवाया। करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुआ पोस्टमार्टम देर शाम करीब साढ़े सात बजे तक चला। इस दौरान पुलिस ने महिला के नाखून, हार्ट और अन्य अंगों को जांच के लिए रखा। इसके अलावा मौत के कारणों का पता करने के लिए बिसरा जांच के लिए लैब में भेजा।
विज्ञापन

बयान देने से पहले भाई पीछे हटा, बाद में उसी की शिकायत पर केस दर्ज

यमुनानगर में क्लर्क की रेप के बाद हत्या
महिला से दुष्कर्म हुआ, उसकी हत्या हुई, घर में लूटपाट भी हुई। पड़ोस के लोग जानते थे, लेकिन जब महिला की हत्या के मामले में पुलिस बयान दर्ज करने लगी तो पड़ोस के लोग पीछे हट गए। यहां तक कि महिला के तीनों भाई और भतीजा भी बयान देने के लिए आगे नहीं आए। पुलिस के काफी देर तक समझाने के बाद एक भाई बयान देने के लिए राजी हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

दुष्कर्म या लूट के इरादे से हत्या
अंदेशा है कि बदमाश घर में चोरी करने के इरादे से घुसे थे। इस दौरान नीयत खराब होने पर उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बदमाशों को पहचान लिया होगा इसलिए उसकी हत्या कर दी। यह भी आशंका है किसी ने महिला से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर हत्या कर दी। बाद में लूटपाट दिखाने के लिए अलमारी और फ्रिज खोल दिया और घर में सामान बिखरा दिया। अलमारी में रखे सामान के बारे में महिला के अलावा किसी अन्य को नहीं पता है। इसलिए क्या सामान चोरी हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें