फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga News: नमकीन फैक्टरी में लगी भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, एक की मौत

Mon, 11 Sep 2023 08:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

एक मजदूर आग की चपेट में आ गया। शव को समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Punjab News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा फोकल प्वाइंट स्थित एक नमकीन फैक्टरी में सोमवार सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई। घटना में एक व्यक्ति आग में बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। मौके पर मोगा नगर निगम मेयर ने समाजसेवी सोसाइटी की मदद से शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


नमकीन का सामान बनाते समय अचानक भट्ठी में आग लग गई। बाकी लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। एक मजदूर इसकी चपेट में आ गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मृतक 22 साल का युवक है और पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि फोकल प्वाइंट में सोमवार सुबह 11 बजे एक नमकीन फैक्टरी में भयंकर आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। वहां पता चला कि फैक्टरी में करीब 13 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक आग लग गई। एक मजदूर आग की चपेट में आ गया। शव को समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर तुरंत काबू पा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें