फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कर्मी ने होटल में की बच्चे की पिटाई, थाने में डीडीआर दर्ज

Thu, 15 Dec 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बच्चे की पिटाई - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित होटल में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए बच्चे को वहां तैनात एक महिला कर्मचारी ने बुरी तरह पिटाई कर डाली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता राजेश कुमार ने बताया कि उनका नौ साल का बेटा बर्थ डे पार्टी में शामिल होने केलिए गया था। शाम को करीब सात बजे उनको फोन कर बताया गया कि उनके बेटे को चोट लगी है। 

जब होटल में पहुंचे तो बच्चे के गाल से खून बह रहा था। बच्चे का इलाज भी नहीं करवाया गया था। बच्चे ने बताया कि उसको वहां पर होटल की तरफ से तैनात महिला कर्मचारी ने मारा है। 
विज्ञापन


जिस पर परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर 31 थाना पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें