फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मां प्रेमी संग नहर में कूदी, युवक जिंदा निकला महिला की मौत

Thu, 01 Feb 2018 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
लुधियाना में जवद्दी के नजदीक नहर में एक प्रेमी जोड़े ने छलांग लगा दी। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि प्रेमी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रेमी तलाकशुदा है और महिला भी शादीशुदा है। महिला के दो बच्चे भी हैं। मृतक महिला की पहचान खुड्ड मोहल्ला निवासी रिम्मी के तौर पर हुई है। जबकि अस्पताल में भर्ती प्रेमी की पहचान हरचरण नगर निवासी टिंकू अरोड़ा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों में पिछले दो तीन साल से प्रेम संबंध थे। ये पिछले दिनों पकड़े भी गए थे और बाद में समझौता हो गया।

बुधवार को प्रेमी एक्टिवा पर सुबह महिला के मायके से उसे भगा ले गया। उस वक्त महिला के परिजन सोए हुए थे। दोनों ने जवद्दी नहर में छलांग लगा दी।  उधर, महिला के परिवार वालों का आरोप है कि प्रेमी ने ही लड़की को ऐसा करने के लिए उकसाया है और खुद की जान बचा ली व अब ड्रामा कर रहा है। उन्होंने पुलिस से लड़के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एडीसीपी गुरप्रीत कौर पुरेवाल का कहना है कि जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें