फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो बहू को इतना परेशान किया... फंदे पर झूल गई

Thu, 21 Sep 2023 01:27 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/गुरदासपुर (पंजाब)

सार

थाना ममदोट पुलिस ने परमजीत कौर के बयान पर आरोपी पति कमलप्रीत सिंह, हरदेव सिंह व हरप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मायके परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव सदरदीन वाला में दहेज के लालचियों से तंग आकर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना ममदोट पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गुरदासपुर निवासी मृतका की मां परमजीत कौर ने कहा कि उनकी बेटी मनप्रीत कौर (30) की शादी कमलप्रीत सिंह के साथ 2012 में हुई थी। शादी के चार माह बाद कमलप्रीत पुर्तगाल चला गया। बाद में ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दहेज की खातिर तंग करने लगे और कई बार उससे मारपीट भी की। मरने से पूर्व बेटी का फोन आया और कहा कि वह इन लोगों से बहुत परेशान हो चुकी है।

फोन पर कमलप्रीत ने भी उसके संग गाली-गलौज की। यह भी कहा कि मायके से धनराशि लेकर आ। मायके वाले शादी के समय ही अपनी हैसियत से अधिक बेटी को जरूरत का सामान दे चुके थे। परमजीत कौर ने कहा कि ससुरालियों से परेशान होकर बेटी ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन


थाना ममदोट पुलिस ने परमजीत कौर के बयान पर आरोपी पति कमलप्रीत सिंह, हरदेव सिंह व हरप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मायके परिवार को सौंप दिया है।

चाय का खौलता पानी बहू पर फेंका

उधर, गुरदासपुर के आर्य नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर सास ने चाय का खौलता पानी बहू पर फेंक दिया। इससे बहू की बाजू बुरी तरह झुलस गई गई। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी सास, ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

अमरजीत कौर पत्नी सरबजीत कुमार निवासी आर्य नगर ने बताया कि वह सुबह करीब 8:30 बजे अपने कमरे में सो रही थी। वह शौचालय जाने के लिए उठी तो उसके सास-ससुर ने झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी सास रसोई गई और चाय बनाने के लिए गैस पर रखा खौलता पानी उस पर डाल दिया। इससे उसकी बाजू बुरी तरह से झुलस गई है। पति सरबजीत कुमार ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मरहम पट्टी के बाद उसे वहां से घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें