फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी में दो पेट्रोल पंप लूटे, एक आरोपी को कर्मचारियों ने पकड़ा, 'पुलिसवाला' निकला

Thu, 21 Sep 2023 12:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)

सार

डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पंजाब पुलिस का एक आई कार्ड मिला है। उस पर रणधीर सिंह लिखा है। हालांकि यह सच में पुलिस कर्मी है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर लोधी में बाइक सवारों लुटेरों ने दो पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया है। मलसिया रोड ताशपुर स्थित पेट्रोल पंप के कारिंदों से तीन नकाबपोशों ने दातर की नोक पर 25 हजार और गांव मेवा सिंह वाला पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवारों ने गन प्वाइंट पर पांच हजार रुपये की लूट की। इनमें से एक को पंप के कारिंदों ने पीछा कर दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी पंजाब पुलिस का मुलाजिम बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जोगिंदर सिंह निवासी घुदुवाल जिला जालंधर ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की रात सवा नौ बजे वह मलसियां रोड ताशपुर पर स्थित अपने पेट्रोल पंप के कार्यालय में मौजूद था। पंप पर शिवम पाल निवासी भरतपुर (यूपी), सतीश कुमार और रामकुमार निवासी जिला पन्ना (मध्य प्रदेश) तेल डालने में लगे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए। इनमें से दो युवक उतरकर शिवम पाल के पास आए और एक ने दातर दिखाकर उसकी जेब से 25 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और दूसरा नकाबपोश गोली मारने की धमकी देकर शिवम और सतीश से जबरन मोबाइल छीनकर मलसियां की तरफ भाग निकले।

वहीं गांव मेवा सिंह वाला स्थित धंजू फिलिंग स्टेशन के मालिक बलबीर सिंह ने बताया कि वह बुधवार की शाम चार बजे पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक सवार लुटेरों आए और इनमें से लुटेरा खुद को पुलिस वाला बताते हुए पंप ऑपरेटर विधि सिंह को गन प्वाइंट पर सारे पैसे निकाल कर देने की धमकी दे रहा था। इस पर घबरा कर मैनेजर ने पांच हजार रुपये दे दिए। जैसे ही वह पैसे लेकर भागने लगे तो पंप पर मौजूद लोगों ने पीछा करके एक को दबोच लिया, जबकि दूसरा लुटेरा फरार हो गया। 
विज्ञापन


भागते समय आरोपी ने अपना पिस्टल समीप ही एक छप्पड़ में फेंक दिया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस पिस्टल तलाश कर रही है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह और थाना प्रभारी लखविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पंजाब पुलिस का एक आई कार्ड मिला है। उस पर रणधीर सिंह लिखा है। हालांकि यह सच में पुलिस कर्मी है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें