फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़शंकर में महिला सरपंच ने जहर निगलकर जान दी, बटाला में विवाहिता फंदे पर झूली

Fri, 29 May 2020 12:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर/बटाला ( पंजाब)
विज्ञापन
बटाला में जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़शंकर के गांव मैरा की महिला सरपंच ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। महिला सरपंच के पिता के बयान पर ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ परेशान कर आत्महत्या करने को मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। महिला सरपंच का ससुर सेवानिवृत्त अध्यापक और जेठ मौजूदा नंबरदार है।

विज्ञापन


सुनीता देवी पत्नी कुलदीप कुमार गांव मैरा की  सरपंच थी। उसने 25 मई को जहर निगल लिया। इसके बाद परिवार वालों ने उसे गढ़शंकर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। लेकिन गुरुवार को शाम उसकी मौत हो गई। जिसके बाद महिला सरपंच सुनीता देवी के पिता हरमेश सिंह निवासी नैनवों ने पुलिस को शिकायत दी कि सुनीता देवी का करीब 16 वर्ष पहले गांव मैरा के कुलदीप कुमार से विवाह हुआ था। 


यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला
विज्ञापन


कुछ समय पहले दर्शन राम ने अपने पुत्र संदीप कुमार, कुलदीप कुमार व प्रगट सिंह के नाम अपनी जमीन की वसीयत कर दी और सभी को जमीन बांट दी। इसके बाद अपने हिस्से की जमीन पर सभी खेती करने लगे। लेकिन दिसंबर 2019 में दर्शन राम ने वसीयत को बदल दिया और अपने दो पुत्रों संदीप कुमार व प्रगट सिंह के नाम पर सारी वसीयत कर दी। 

जमीन को लेकर महिला सरपंच सुनीता देवी को ससुर दर्शन राम, जेठ संदीप कुमार, जेठानी रणजीत कौर हमेशा तंग परेशान करते थे और 25 मई को भी तीनों ने सुनीता देवी को इतना परेशान किया कि सुनीता देवी ने जहर निगल लिया। गढ़शंकर पुलिस ने ससुर दर्शन राम, जेठ संदीप कुमार व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

बटाला: विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी

सिनेमा रोड पर स्थित राधा कृष्ण कालोनी की रहने वाली एक विवाहिता ने गुरुवार शाम को अपने घर में चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति दो साल से अमेरिका में हैं। चार साल पहले महिला की शादी हुई थी। विवाहिता अपने एक साल के बच्चे के साथ अपने ससुराल बटाला में ही रहती थी। महिला के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर कई आरोप लगाए हैं।

मृतका मनदीप कौर (27) के ससुराल पक्ष ने बताया कि वह सभी काम पर थे। उनकी बहू मनदीप कौर घर में अकेली थी। उसको किसी का फोन आया कि उसकी बहू ने सुसाइड कर लिया है। वह घर आए और अपनी बहू को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे और इसके बाद वह उसे सिविल अस्पताल बटाला ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

वहीं मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी से मारपीट करने के आरोप लगाए है। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि यह सुसाइड नहीं मर्डर है। थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि विवाहिता ने अपने चुनरी को गले में बांधकर सुसाइड किया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पारिवारिक सदस्यों ने बताया है कि गुरुवार की शाम को मनदीप कौर के पति का फोन आया था और फोन के बाद ही मनदीप ने जान दे दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें