32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी के दोस्त ने महिला की वीडियो बना ली, फिर इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर गलत काम करने लगे। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। शहर के ककरोई रोड पर कमरे में बुलाकर एक युवक ने 32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी।
साथ ही उसके दोस्त ने महिला की वीडियो बना ली। अब आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी छोटूराम चौक निवासी राकेश व उसके दोस्त पवन के खिलाफ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वायरल करने की धमकी देने पर पीड़िता ने कराया केस दर्ज
रेप
- फोटो : DEMO Pics
पुलिस के मुताबिक महिला ने महिला थाने में शिकायत दी है कि उसकी छोटूराम चौक सोनीपत निवासी राकेश के साथ जान-पहचान थी। राकेश ने उसे 28 अगस्त को ककरोई रोड स्थित एक कमरे पर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसके साथी राकेश ने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द कहे। उस समय तो वह डर के मारे चुप रही। अब वीडियो वायरल करने की आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। इसके चलते उसने महिला थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी प्रमिला कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।