फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग छीनकर भाग रहे बदमाशों का एक किलोमीटर तक छात्रा ने किया पीछा, दबोचा 

Sun, 11 Sep 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा की बहादुरी के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। छात्रा ने बैग छीनकर भाग रहे बदमाशों का स्कूटी से एक किलोमीटर तक पीछा किया और उन्हें दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए बदमाशों की पहचान आकाश और रंजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार निकिता (18) सी ब्लॉक सूर्या नगर साहिबाबाद में रहती है। निकिता हौजखास स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस एंड इकोनॉमिक्स में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है।

शनिवार सुबह वह मेट्रो पकड़ने के लिए कड़कड़डूमा स्टेशन आ रही थी। आनंद विहार पेट्रोल पंप के पास दो बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया। अचानक हुए हमले से छात्रा स्कूटी समेत गिर गई। लेकिन उसने खुद को संभालते हुए स्कूटी से भाग रहे बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने बदमाशों को घेरा

करीब एक किलोमीटर भागने के बाद बदमाशों की स्कूटी एक कार से भिड़ गई। वहीं पीछे से आ रही निकिता ने अपनी स्कूटी भी बदमाशों की स्कूटी से टकरा दी। उसके बाद निकिता ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

बदमाशों ने खुद को छुड़ा कर भागने की कोशिश की, लेकिन वहां काफी लोगों के जमा होने की वजह से वह भाग नहीं पाए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। चोट लगने की वजह से निकिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने निकिता को फोन कर प्रशंसा की और उसे पुरस्कृत करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें