फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सात साल पहले पिता की मौत... अब मां की हत्या से हड़कंप, दो बच्चे हुए अनाथ

Sat, 02 Jul 2022 02:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लापुर (पंजाब)

सार

डीएसपी खरड़-2 अमरप्रीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रोते हुए पारिवारिक जन व सीसीटीवी में कैद संदिग्ध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। मोहाली जिले के गांव बड़ोदी में एक विधवा की शनिवार सुबह तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। सात साल पहले पति की भी मृत्यु हो चुकी है। महिला के दो बच्चे थे। इस हत्याकांड के बाद बेटा और बेटी के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। दोनों अब अनाथ हो गए हैं। मृतका की पहचान हरजिंदर कौर (40) के रूप में हुई है। एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मृतक महिला सुबह अपने घर से पशुओं का दूध निकालने गई थी। हत्यारे ने उसी समय घटना को अंजाम दिया है। वारदात का पता उस वक्त लगा जब सुबह करीब 6:00 बजे गोबर उठाने वाली महिला वहां पर पहुंची। चिल्लाने पर ग्रामीण घटनास्थल जुटे। वहां शव पड़ा देख सभी के होश उड़ गए।

गांव के सरपंच मनमोहन सिंह मावी ने बताया कि मृतका बहुत ही मेहनती महिला थी। पति की करीब सात साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह मेहनत मजदूरी कर अपने दो बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही थी। घटना की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द बच्चों को न्याय दिलाया जाए। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। वहीं डीएसपी खरड़-2 अमरप्रीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें