फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: मंदिर में शराब पीकर आने से रोकती थी महिला सेवादार, आरोपी ने रॉड मारकर ले ली जान

Tue, 19 Dec 2023 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

मृतका के पति राकेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पांच वर्ष से सिधवां दोना के माता श्री सलोनी देवी मंदिर में मुख्य सेवादार के तौर पर काम कर रही थी। जिस युवक ने हमला किया है, वह इसी गांव का ही रहने वाला है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतका सरिता - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के गांव सिधवां दोना में एक मंदिर की मुख्य सेवादार महिला को गांव के ही एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर एसएचओ ने मौके पर पहुंच महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया। एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि हत्या के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान सरिता देवी (26) पत्नी राकेश कुमार वासी सिधवां दोनां मूल वासी बिहार के रुप में हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि सेवादार महिला आरोपी को शराब पीकर मंदिर आने से रोकती थी। इसी वजह से उसने महिला पर हमला कर दिया।   

मृतका के पति राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक रेस्टोरेंट में काम करता है। देर शाम उसे किसी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी सरिता देवी मंदिर में सेवा कर रही थी। गांव के एक युवक ने उस पर दातर व लोहे की रॉड से हमला कर दिया है। घायल महिला को गांव निवासियों की सहायता से कपूरथला सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।   
विज्ञापन


राकेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पांच वर्ष से सिधवां दोना के माता श्री सलोनी देवी मंदिर में मुख्य सेवादार के तौर पर काम कर रही थी। जिस युवक ने हमला किया है, वह इसी गांव का ही रहने वाला है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक अकसर शराब पीकर मंदिर में आता था जिससे सरिता उसे मना करती थी। इसी रंजिश में आरोपी ने उसकी पत्नी की हत्या की है। 

एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि मृतक महिला के पति राकेश कुमार की शिकायत पर आरोपी हरनेक सिंह पुत्र पियारा सिंह वासी सिधवां दोना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें