फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: शराब पीने से रोकती थी पत्नी, जमीन पर पटककर मार डाला, हत्या के बाद शव के पास ही बैठा रहा

Thu, 04 Apr 2024 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

माने (31) की हत्या के बारे में उस समय चला जब माने का भाई शिवराज उससे मिलने के लिए गया। अंदर शव जमीन पर पड़ा था और आरोपी पास में बैठा था, बच्चे भी पास में ही बैठे थे। इसके बाद शिवराज ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के मेहरबान की प्रेम कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर जमीन पर पटक कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वह उसके शराब पीने का विरोध करती थी। आरोपी दिवाली वाले दिन भी पत्नी को पीट कर घायल कर चुका था जिसका अभी तक इलाज चल रहा था। उसके बावजूद आरोपी शराब पीने से बाज नहीं आया।
विज्ञापन


मृतक माने (31) की हत्या के बारे में उस समय चला जब माने का भाई शिवराज उससे मिलने के लिए गया। अंदर शव जमीन पर पड़ा था और आरोपी पास में बैठा था, बच्चे भी पास में ही बैठे थे। इसके बाद शिवराज ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना मेहरबान की पुलिस ने इस मामले में शिवराज की शिकायत पर मान सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जहां से उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें