फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पत्नी पर शक करता था फौजी पति, ऊब कर महिला ने उठाया ऐसा कदम... हैरान रह गए सभी

Sun, 07 Jan 2024 09:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

फौजी पति का शक करना एक महिला की जिदंगी पर भारी पड़ गया। रोज-रोज के झगड़े और मारपीट से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला पंजाब के पटियाला का है। महिला मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के मुताबिक विवाहिता अपने फौजी पति के शक करने की आदत से परेशान थी। फौजी पति अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। थाना पसियाना पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपी फौजी को नामजद कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान मोमिता सरकार दास के तौर पर हुई है। वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के निसचिंतापुर जिला नादिया की रहने वाली थी।

पिता संतोष दास ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी बेटी मोमिता की शादी आरोपी गोरंगा सरकार से 2021 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे  परेशान कर रहा था। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर अक्सर मारपीट भी करता था। इससे बेटी मानसिक तौर पर काफी परेशान रहती थी। हालांकि पति को काफी समझाने की कोशिश की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

इसी बीच विवाहिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पसियाना थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें