फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: अस्पताल में महिला ने की आत्महत्या, एक माह से पति था भर्ती, बिल भरने में थी असमर्थ

Mon, 01 Aug 2022 06:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

महिला अस्पताल का बिल भरने में असमर्थ थी। पति की हालत में भी सुधार नहीं हो रहा था। इसी वजह से परेशान होकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में एक महिला ने अस्पताल में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला डीएमसी अस्पताल का है। महिला गांव बड़ाला की रहने वाली थी। एक महीना पहले महिला के पति को ब्रेनस्ट्रोक हुआ था। तब से वह डीएमसी अस्पताल में ही भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल के बिल भर पाने में असमर्थ थी और पति की हालत भी ठीक नहीं हो रही थी। इससे परेशान होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की राह चुनी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद डीएमसी अस्पताल के पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सतनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई नवीन कुमार ने बताया कि कुलवीर कौर के पति को एक माह पहले ब्रेनस्ट्रोक हुआ था। इस कारण उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी। 

वह पिछले एक महीने से अस्पताल में ही दाखिल था। उसकी हालत ठीक नहीं हो रही थी। एक तो पति की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। वहीं दूसरी तरफ इलाज का बिल लगातार बढ़ रहा था और वह बिल भरने में असमर्थ थी। इसी परेशानी के चलते उसने कोई जहर निगल लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो रिश्तेदारों ने उसे वहीं अस्पताल में दिखाया, उसे बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन उसने दम तोड़ दिया। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें