फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवकों ने फोन कर किया तंग, परेशान महिला ने उठाया वो कदम, सन्न रह गए सभी

Sat, 11 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पड़ोसी युवकों के बार बार फोन करने से परेशान होकर भंडारी मोहल्ला की अमरप्रीत कौर (25) ने जहर खाकर जान दे दी।  सिटी पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर उसके पड़ोसी अमनदीप सिंह और सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी चंडीगढ़ में किसी प्राइवेट फर्म में काम करते हैं। 
विज्ञापन


थाना सिटी के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में अमरप्रीत कौर के पिता कुलवंत सिंह निवासी अमृतसर ने बताया है कि उसकी बेटी की शादी बटाला के संदीप सिंह से 2013 में हुई थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा भी है। कुलवंत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी बेटी को उसके पड़ोसी अमनदीप और सोनू बार-बार फोन करके परेशान कर रहे थे। इसकी वजह से उसकी बेटी परेशान रहती थी। इसी परेशानी में उसने जहर निगलकर जान दे दी। 

एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह के बयान पर अमनदीप सिंह और सोनू निवासी भंडारी मोहल्ला के खिलाफ थाना सिटी में धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी कब से महिला को फोन कर रहा था, अभी इसके बारे में कुछ साफ नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें