फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और बेटे के नशे की लत से परेशान महिला नहर में कूदी

Sun, 22 May 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
नदी - फोटो : file photo
विज्ञापन
पति और बेटे की शराब की लत और घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना पंजाब के फिरोजपुर के गांव सुलहानी में घटी। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मृतक महिला के भाई के बयान पर पति और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मृतका गुरदीप कौर के भाई कुलबीर सिंह वासी गांव ढींढसा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गुरदीप कौर की शादी 40 साल पहले जसपाल सिंह के साथ शादी हुई थी। गुरदीप का एक बेटा था। कुलबीर ने बताया कि जसपाल सिंह व बेटा मनिंदरपाल सिंह शराब पीने के आदी थे   दोनों बाप-बेटे बहुत शराब पीते थे और उसकी बहन के साथ झगड़ा करते थे। बहन उनके शराब पीने और घरेलू झगड़े से बहुत परेशान थी इसलिए गुरदीप कौर ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। नहर से महिला का शव भी बरामद हो गया है। पुलिस ने कुलबीर सिंह के बयान पर पति जसपाल सिंह और बेटा मनिंदर पाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें