स्कूल के एक नाबालिग छात्र से दो व्यक्तियों ने कुकर्म किया। छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वारदात पंजाब के जलालाबाद (फिरोजपुर) के गांव चक्क रूमवाला का है। डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए फरीदकोट के श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया।
उधर, इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सलविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को बयान लेने के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज में जाएंगे। पीड़ित बच्चे के बयान लेने के बाद आरोपियों पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करने के लिए किसी अन्य गांव में गए हुए थे और उनका लड़का पढ़ने के कारण अपनी दादा-दादी के पास रहता था। वीरवार जब वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर आ रहा था तो गांव के 2 व्यक्तियों ने उसको अपने झांसे में लेकर अपने घर ले गए। जिन्होंने उसके साथ कुकर्म किया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।
शुक्रवार को जब बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तो उसने रोते रोते सारी घटना अपनी दादी को बताई। उसके बाद उसे राजकीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया, मगर यहां के डाक्टरों ने बच्चे को प्रथम डाक्टरी मदद देने के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया।