फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंक स्टाफ ने भेजे अश्लील मैसेज, गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक नामी बैंक की महिला मुलाजिम द्वारा एक व्यक्ति को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के मोहाली का है। थाना मटौर की पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को थाने से ही जमानत मिल गई।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-67 निवासी चित्रा साहनी ने बताया कि आरोपी महिला एक नामी प्राइवेट बैंक में कार्यरत है। वह उसके पति के मोबाइल पर कई दिनों से गलत मैसेज भेज रही थी।

उन्होंने एक बार महिला को फोन कर ऐसा न करने से रोका था। लेकिन, महिला नहीं मानी और मैसेज भेजने का सिलसिला लगातार जारी रखा। इसके चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने परेशान होकर थाना मटौर पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर महिला को गिरफ्तार किया था। महिला के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा-294, 499 और 500 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें