चंद रुपयों के लिए कोरियर बनकर बिहार से नशीला पदार्थ लाकर पंजाब के विभिन्न शहरों में सप्लाई करने वाली एक महिला को सीआईए जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से साढ़े तीन किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में बिहार के जिला मोतीहारी की रहने वाली सुशीला देवी के खिलाफ एनडीपीेस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को रविवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है
जीआरपी सीआईए के अनुसार एएसआई पलविंदर सिंह की अगवाई में टीम प्लेटफार्म दो तीन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान महिला पुलिस को देख कर घबरा गई और पीछे मुड़ गई। पुलिस ने शक होने पर महिला को काबू कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन किलो चरस बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया वह कोरियर के तौर पर काम करती है। उसके प्रति चक्कर 25 सौ रुपये दिए जाते है। वह बिहार से नशीला पदार्थ लाकर पंजाब के अलग0अलग शहरों में सप्लाई करती थी। वह पहले भी पंजाब में दो बार चक्कर लगा चुकी है। अब वह लुधियाना में आई थी। लुधियाना में उससे एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ खुद ही स्टेशन से ही लेकर जाना था। इससे पहले वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।