फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: बठिंडा में चाची-भतीजे ने की खुदकुशी, रजवाहे किनारे मिली दोनों की लाश, गांव में हड़कंप

Sun, 03 Dec 2023 10:20 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

थाना नंदगढ़ के एसएचओ तरुणदीप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक गांव के रजवाहे के पास एक महिला और एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा जिले के एक गांव में शनिवार की दोपहर चाची-भतीजे ने सल्फास निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना नंदगढ़ पुलिस ने मृतक महिला के पति के बयान पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। हालांकि खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन


थाना नंदगढ़ के एसएचओ तरुणदीप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक गांव के रजवाहे के पास एक महिला और एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दोनों की मौत हो चुकी थी और उनके पास से एक सल्फास की पुड़िया मिली। 

जांच करने कर पता चला कि मृतक एक ही गांव निवासी है और दोनों ने सल्फास निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सहारा जन सेवा की टीम की मदद से दोनों शवों को बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पुलिस ने मृतक महिला के पति के बयान पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। थाना नंदगढ़ के एसएचओ तरुणदीप सिंह ने बताया कि खुदकुशी क्यों की है? इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें