वहीं रोबिन की मां रजिया, पत्नी व अन्य परिजन भी उसी दिन से मौके पर पहुंचे हुए थे और जैसे ही रोबिन का शव नहर से निकाला तो सपना आपा खो बैठी और उसने भी चिल्लाते हुए नहर में छलांग लगा दी, जिसे तत्काल ही बचा लिया गया और उसे अन्य परिजनों से समझाकर शांत किया।
इस दौरान ज्योतिसर पुलिस चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह, डीएसपी राज सिंह, एफएसल टीम, सीआईए वन प्रभारी मनदीप सिंह व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लिया।
पिता की मौत के बाद छोड़ दी थी असम राईफल्स की नौकरी
बताया जा रहा है कि रोबिन पहले असम राईफल्स में तैनात था। वर्ष 2015 में उसके पिता की अचानक मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने यह नौकरी छोड़ दी थी और वह मैक्स लाईफ इंस्योरेंस कंपनी से जुड़ा था।
उसकी मां रजिया एसडीएम कार्यालय में अधीक्षक के तौर पर तैनात है तो वहीं उसकी शादी दिल्ली निवासी सपना के साथ हुई थी और करीब ढाई वर्ष की एक बेटी भी है। वह कुरुक्षेत्र व पानीपत में कार्य करता था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
दोस्त व डीएसपी पर लगाए जा रहे आरोप
शव मिलने के बाद देर शाम रोबिन की मां ने अपने घर के बाहर इकलौते बेटे के खो देने पर दुख जाहिर किया तो वहीं उसके दोस्त रचित व पड़ोस में ही रह रहे एक डीएसपी पर भी आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही उनका बेटा सदैव के लिए चला गया है लेकिन मैं उसे न्याय दिलाकर रहूंगी। वहीं देर रात तक भी पुलिस के पास इस संबंध में काई शिकायत नहीं दी गई।