फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा उत्पीड़न मामला: प्रोफेसर पढ़ाई में कमजोर छात्राओं को बनाता था शिकार, यूं करता था दरिंदगी

Tue, 04 Jun 2019 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

फरीदाबाद के राजकीय महिला कॉलेज छात्रा उत्पीड़न मामले में आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर सीएस वशिष्ठ पढ़ने में कमजोर छात्राओं को अपना शिकार बनाता था। जिन छात्राओं की पेपर में कंपार्टमेंट आती थी, उन्हें पास करवाने या फिर नंबर बढ़ाने का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसाता था।

विज्ञापन


इस समय में उसके साथ लैब सहायक जगदेव और चपरासी विक्रम भी शामिल होते थे। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने यह खुलासा किया है। उधर, सोमवार को रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने पर राजकीय महिला कॉलेज मामले में आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर सीएस वशिष्ठ ने बीते शुक्रवार को अदालत के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को लेकर कॉलेज गई थी और वहां कुछ छात्राओं से भी बातचीत की थी। इसके अलावा रविवार को आरोपी को जयपुर लेकर जाया गया, जहां उससे कॉलेज टूर के दौरान होटल आदि की निशानदेही करवाई गई, जहां वे लोग ठहरते थे। 

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि वशिष्ठ के बयानों की सच्चाई जानने के लिए पूछताछ के दौरान पुलिस ने विक्रम और जगदेव के बयानों को भी उसके बयानों से मिलान करवाया।

सोमवार को रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने वशिष्ठ को अदालत में पेश किया। पुलिस ने रिमांड दो दिन बढ़ाने की मांग की, मगर अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें