फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए पैसे न मिले तो डेढ़ साल की बेटी के साथ खौफनाक हरकत

Sat, 20 Aug 2016 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
शराब के लिए बाप ने मार दी डेढ़ साल की बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक तरफ बेटियां जहां आसमां छू रही हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनपर अभी तक दरिंदगी हावी है। शराब में वह सबकुछ भूल जाते हैं। वारदात, कैथल जिले के गांव पाढला में हुई। शराब के पैसे न मिलने से गुस्साए व्यक्ति ने अपनी डेढ़ साल की बीमार बेटी की लात मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बच्ची की मां रीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिन त्यौहार पर उसे घरों में काम करने पर कुछ अतिरिक्त पैसे मिले थे। वह दोपहर को घर पहुंची तो उसका पति परमजीत शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। रीना ने मना किया क्योंकि उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची काफी बीमार थी, वह इन पैसों से उसका इलाज कराना चाहती थी।

शराब के लिए पैसे न मिलने पर परमजीत ने अपनी बेटी को लात मारी। लात इतनी जोर से लगी की बच्ची दूर जाकर गिरी। रीना बच्ची को अस्पताल लेकर गई तो कुछ घंटे के बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कैथल सदर थाना पुलिस ने आरोपी परमजीत के खिलाफ रीना की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें