फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों एयरफोर्स जवान ने किया पत्नी का कत्ल

Thu, 05 Jun 2014 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन भिसीआणा में एक जवान ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जवान की पत्नी तपती गर्मी में कूलर की मांग कर रही थी।
विज्ञापन


इसको लेकर दंपति में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। बल्लूआना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एएसआई रणजोध सिंह चौकी इंचार्ज बल्लूआना ने बताया कि गत रात हरपाल सिंह चहल सार्जेंट एयरफोर्स स्टेशन भिसीआणा ने उन्हें मोबाइल फोन पर सूचना दी कि सिपाही अमरजीत कुमार ने अपनी पत्नी किरण देवी को मृतक हालात में दाखिल अस्पताल भिसीआणा करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल में मृतका किरण का कोई भी परिजन मौजूद नहीं था। पुलिस को पता चला सिपाही अमरजीत कुमार ने अपनी पत्नी किरण का गला घोंट कर उसकी हत्या की है।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया है। मृतका के तीन बच्चे हैं जो गांव में रहते हैं। किरण की शादी अमरजीत से करीब 16 पहले हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें