फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो पति को रास्ते से हटाने के पीछे है ये कहानी, पुलिस के सामने कबूलनामा

Tue, 11 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
पति के कत्ल में पत्नी-प्रेमी काबू - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटा दिया, अब मामले में पत्नी ने सच्ची घटना को पुलिस के सामने कबूल किया है। लुधियाना के जगरांव में कुछ दिन पहले नानकसर रोड से बिस्तर में लिपटे एक अज्ञात शव मिला था। शव के गले पर निशान थे, इससे यह मामला कत्ल का लगा।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले  शव की शिनाख्त न होने के कारण इसके पोस्टर भी शहर में लगवाए गए थे। इन पोस्टरों को देख कर मृतक के साढ़ू समीर कुमार ने थाने में पहुंच कर मृतक के बारे में बताया। उसने कहा कि मृतक का नाम प्रवास राम है, जो पिछले कुछ दिन से लापता था।

मामले में जांच की गई तो ये भी खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी लक्ष्मी की संबंध किसी और शख्स के साथ भी था। बस यहीं से पुलिस की जांच सही दिशा में घूमती है, जांच में पत्नी लक्ष्मी से पूछताछ होती है तो लक्ष्मी ने कहा कि उसके सोनू के साथ संबंध थे। घर आते जाते वक्त पति ने सोनू को देख लिया था, इस पर वह उसे सोनू से मिलने से रोकता था। 
विज्ञापन


लक्ष्मी ने प्रेमी के साथ मिल कर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत सोनू ने अपने दो साथियों के साथ प्रवास राम को शराब पिलाई। ज्यादा शराब पीने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसका गला दबा कर कत्ल कर दिया।  युवक का कत्ल करने के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को काबू किया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अभी तक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें