फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala Murder: यूपी के कुर्बान-इमरान गैंग से खरीदे गए थे हथियार, एनआईए कर सकती है जांच

Sun, 03 Jul 2022 10:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुर्बान अंसारी को दिल्ली पुलिस ने 2016 में एक करोड़ के अत्याधुनिक हथियारों के साथ दबोचा था। उस समय की जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ था कि कुर्बान-इमरान गैंग पाकिस्तान से अत्याधुनिक हथियार मंगाकर देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय गैंगस्टरों, शूटरों को उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए एके-47 यूपी के बुलंदशहर से खरीदी गई थी। इस हत्याकांड की जांच कर रही एजेंसियों को यह जानकारी पूछताछ के आधार पर मिली है। लॉरेंस ने यूपी के हथियार सप्लायर कुर्बान-इमरान गैंग की जानकारी देते हुए जांच अधिकारियों को बताया है कि उसका गैंग अक्सर इस गैंग से ही हथियार खरीदता रहा है। गौरतलब है कि कुर्बान अंसारी की कोरोना से मौत हो चुकी है और उसकी जगह नदीम नाम के शख्स ने काम संभाल लिया है। हालांकि गैंग का नाम अभी तक कुर्बान-इमरान के नाम से चल रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान लॉरेंस ने पंजाब पुलिस के सामने खुलासा किया है कि मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार कुर्बान-इमरान गैंग से खरीदे गए हो सकते हैं क्योंकि उसका गैंग पहले भी इनसे हथियार खरीदता रहा है। ऑर्डर के बाद यह गैंग यूपी के अलग-अलग शहरों में हथियारों की सप्लाई करता है। जांच अधिकारियों के सामने यह बात भी आई है कि मूसेवाला की हत्या के लिए खरीदी गई एके-47 खुर्जा से बुलंदशहर पहुंचाई गई और वहीं से हत्यारों को सौंपी गई। इस एके-47 के लिए आठ लाख रुपये में सौदा हुआ था।

एनआईए ने नदीम को किया गिरफ्तार

इस बीच एनआईए द्वारा शनिवार को यूपी में नदीम को गिरफ्तार किए जाने के बाद अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का खुलासा हुआ है। नदीम ने पूछताछ में जो जानकारी दी है, वह लॉरेंस बिश्नोई द्वारा कुर्बान-इमरान गैंग के साथ संबंधों को पुख्ता कर रही है। इस आधार पर यह माना जा रहा है कि मूसेवाला की हत्या के लिए भी हथियार इसी गैंग से खरीदे गए। 

सूत्रों के अनुसार नदीम की गिरफ्तारी और मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े रहे हथियार सप्लायरों के तार को देखते हुए एनआईए भी इस हत्याकांड की जांच में सीधे तौर पर शामिल हो सकती है। दिल्ली पुलिस लॉरेंस बिश्नोई के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात से पकड़े गए शूटरों से मिली जानकारी के आधार पर मूसेवाला केस से जुड़ गई है।

पाकिस्तान से हथियार मंगाकर बेचता है गैंग

कुर्बान अंसारी को दिल्ली पुलिस ने 2016 में एक करोड़ के अत्याधुनिक हथियारों के साथ दबोचा था। उस समय की जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ था कि कुर्बान-इमरान गैंग पाकिस्तान से अत्याधुनिक हथियार मंगाकर देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय गैंगस्टरों, शूटरों को उपलब्ध कराता है। लॉरेंस बिश्नोई, जिसे पंजाब पुलिस मूसेवाला हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर तिहाड़ जेल से पंजाब लाई है, ने पूछताछ में इसी गैंग के हथियार खरीदने की बात मानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें